Sourav Ganguly: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए केएल राहुल, कोच गौतम गंभीर की बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पहली पसंद बने हुए हैं। जबकि ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा है। आखिर क्यों टीम मैनेजमेंट पंत से ज्यादा राहुल पर भरोसा जता रही है। इसका जवाब पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली ने दिया है।
गांगुली ने दिया जवाब
राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैचों में मौका मिला था। इसके अलावा गंभीर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल पर भरोसा जताने की बात कही थी। अब दादा ने भी गंभीर के इस फैसले का समर्थन किया है। सौरव ने कहा कि भारत एक मजबूत टीम है, खासकर बल्लेबाजी में। पंत बहुत अच्छे हैं। लेकिन राहुल ने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि यही कारण है कि गौतम गंभीर ने राहुल का समर्थन किया है।
विराट कोहली पर भी कही बड़ी बात
पिछले कुछ समय से विराट कोहली के लिए लेग स्पिन गेंदबाजी समस्या रही है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी विराट कोहली लेग स्पिन का ही शिकार बने थे। हालांकि गांगुली को लगता है कि विराट के लिए लेग स्पिन समस्या नहीं है। दादा ने कहा कि मुझे यकीन है कि वह इस चुनौती से निपटने में सक्षम होंगे। उन्होंने 81 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। मुझे यकीन है कि उन्होंने लेग-स्पिन के खिलाफ भी रन बनाए हैं। इसलिए, यह शायद उन दिनों में से एक था जब वह आउट हुए। उन्हें इसे खेलने का तरीका खोजना होगा।
कौन होगा सेमीफाइनलिस्ट?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली 8 टीमों में दादा ने टॉप 4 टीमें चुनी हैं, जो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। गांगुली ने बताया कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया और वह इस लिहाज से आगे है। अगर भारत, पाकिस्तान को हरा देता है तो इस ग्रुप से भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के पहुंचने की संभावना है। हालांकि गांगुली ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को कमजोर बताया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तीन मुख्य तेज गेंदबाज, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है।
इसके अलावा सौरव ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अपने बड़े मैचों को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी कप्तानी में भारत ने साल 2004 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां पर टीम इंडिया ने पहली बार वनडे और टेस्ट सीरीज जीती थी।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
21 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines