28 साल की खिलाड़ी बनेगी ऑस्ट्रेलिया की नई कप्तान! तीनों फॉर्मेट के लिए मिलेगी जिम्मेदारी

Australia Women New Captain: मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूप में एलिसा हीलि कप्तानी संभाल रही हैं. हालांकि अब उनकी जगह पर 28 साल की खिलाड़ी तीनों ही प्रारूपों के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तान बनने वाली है. इस खिलाड़ी ने देश के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था.

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

Australia Women New Captain: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था. मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली तीनों ही फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रही हैं. लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को तीनों ही प्रारूप में नया कप्तान मिलने वाला है. 28 साल की खिलाड़ी को ये जिम्मा मिलने वाला है. ये खिलाड़ी साल 2018 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार खेल दिखा रही है.

विज्ञापन

28 साल की खिलाड़ी को मिलेगा नया जिम्मा

सोफी मोलिनेक्स तीनों ही प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार वह एलिसा हीली की जगह लेंगी, जो इन दिनों तीनों ही प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालती हैं. सोफी महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए खेलती हैं. वह बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. मुख्य रूप से वह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. सोफी मोलिनेक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए वह लगभग 7 सालों से खेल रही हैं. उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में अपने देश के लिए खेला है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने आखिरा मुकाबला विश्व कप 2025 में ही भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था. उन्होंने विश्व कप में साधारण प्रदर्शन किया और खेले गए 4 मैच में 8 विकेट अपने किए. इस दौरान उन्होंने 5.62 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

सोफी अब तक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए 3 मैच में 7 विकेट के अलावा 97 रन बना चुकी हैं, जबकि 17 वनडे मैच में बाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने 31 विकेट के अलावा 96 रन भी बनाए हैं. वहीं, 38 टी-20 मैच में उन्होंने 41 विकेट के अलावा 58 रन बनाए हैं. अब वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तान बनने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ