WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार खिलाड़ी सोफी डिवाइन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वह आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगी।
आरसीबी की बढ़ीं मुश्किलें
सोफी डिवाइन ने घरेलू क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने स्टार खिलाड़ी के ब्रेक का कोई कारण नहीं बताया है। लेकिन एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने ऐसा एक पेशेवर सलाह लेकर किया है। इसका ये भी मतलब निकाला जा रहा है कि सोफी न्यूजीलैंड में सुपर स्मैश में भी नहीं खेल पाएंगी।
सोफी के ब्रेक पर महिला हाई परफॉरमेंस डेवलपमेंट की प्रमुख लिज ग्रीन ने कहा कि खिलाड़ियों की भलाई हमारे लिए सबसे ज्यादा अहम है। ये हर चीज से ज्यादा जरूरी है। सोफी को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन और हमारे अपने हाई परफॉरमेंस यूनिट स्टाफ से बेहतरीन समर्थन मिला है, और हर कोई इस बात पर सहमत है कि यह उपलब्ध सबसे अच्छा विकल्प है।
पिछले सीजन डिवाइन ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। आरसीबी के लिए अब तक इस खिलाड़ी ने 18 मैच खेले हैं। इस दौरान महिला खिलाड़ी ने 402 रनों को अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने 9 बल्लेबाजों को शिकार भी बनाया है। जाहिर है कि आगामी सीजन में स्टार खिलाड़ी की कमी आरसीबी को खलने वाली है।
ऐसा रहा है करियर
सोफी डिवाइन के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 152 वनडे मैच में 3990 रन बनाने के अलावा 107 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा 143 टी-20 में महिला खिलाड़ी ने 3391 रन बनाने के साथ-साथ 117 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
23 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
11 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines