Sophie Devine: महिला विश्व कप 2025 का 27वां मैच न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा, क्योंकि कीवी टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. सोफी डिवाइन को इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
न्यूजीलैंड का सफर खत्म
न्यूजीलैंड का सफर महिला वनडे विश्व कप 2025 से खत्म हो गया है. सोफी डिवाइन की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने कमाल का प्रदर्शन नहीं किया. न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी. नॉकआउट मैच में टीम इंडिया से न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने खेले गए 7 मैच में 1 जीत हासिल की और 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मुकाबले बारिश की वजह से धुल गए थे.
ये भी पढ़ें: नवंबर में केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी, जानिए इस फैसले की पीछे की वजह
शानदार करियर पर एक नजर
36 साल की सोफी ने न्यूजीलैंड के लिए 159 मैच खेले हैं. उन्होंने 32.66 की औसत के साथ 4279 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर में 9 शतक के अलावा 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
इसके अलावा 146 टी-20 मैच में उन्होंने 28.12 की औसत के साथ 3441 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक के अलावा 21 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने खासा कमाल किया है. वनडे में उन्होंने 111 विकेट के अलावा टी-20 में 119 विकेट चटकाए हैं.
इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 168 रन बनाए थे. इस मैच में सोफी डिवाइन ने 35 गेंदों में 23 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 29.2 ओवर में 172/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines