Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मैच 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में स्मृति मंधाना ने कमाल कर दिया. मंधाना भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने भारत के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.
स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास
तीसरे मैच में मंधाना ने 23 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. इसी के साथ वह वनडे में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले ऋचा घोष ने भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक बनाए थे। उन्होंने 26 गेंदों में पूरा किया था. लेकिन अब मंधाना ने ये उपलब्धि अपने नाम कर ली.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान टीम के साथ ‘No-Handshake’ जारी रहेगा या नहीं? कप्तान साहब ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 412
तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बेथ मूनी ने बनाए. उन्होंने 175 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जॉर्जिया वोल ने 68 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा एलिस पेरी ने 72 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. मूनी की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 412 रन बना दिए.
भारतीय टीम भी कर रही दमदार बल्लेबाजी
16 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना दिए हैं. खबर लिखे जाने तक मंधाना 46 गेंदों में 92 रनों पर बल्लेबाजी कर रही हैं. अब तक वह 14 चौके और 3 छक्के अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं 24 गेंदों में हरमनप्रीत कौर 24 गेंदों में 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं.
मंधाना ने अर्धशतक जमाने के बाद शानदार शतक जमा दिया. उन्होंने 50 गेंदों में शतक पूरा किया और सबसे तेज शतक लगाने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन गईं.
गेंदों के हिसाब से महिला वनडे में सबसे तेज शतक
45 – मेग लैनिंग बनाम न्यूजीलैंड-डब्ल्यू, नॉर्थ सिडनी ओवल, 2012
50 – स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू, दिल्ली, 2025
57 – करेन रोल्टन बनाम दक्षिण अफ्रीका-डब्ल्यू, लिंकन, 2000
57 – बेथ मूनी बनाम भारत-डब्ल्यू, दिल्ली, 2025
59 – सोफी डिवाइन बनाम आयरलैंड-डब्ल्यू, डबलिन, 2018
60 – चमारी अथापथु बनाम न्यूजीलैंड-डब्ल्यू, गॉल, 2023
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines