ICC Women ODI Ranking: आईसीसी ने महिला वनडे वनडे रैंकिंग जारी की है। जिसमें भारतीय टीम की उपकप्तान और सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रैंकिंग में टॉप पर पहुच गई हैं। वहीं स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को नुकसान झेलना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट को भी इस नई रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। नेट साइवर-ब्रंट को भी इस नई रैंकिंग में बहुत बड़ा फायदा हुआ है।
स्मृति मंधाना को वनडे रैंकिंग में हुआ फायदा
भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गई हैं। इससे पहले वो नंबर 2 पर मौजूद थीं. लौरा वोल्वार्ड्ट जोकि इससे पहले नंबर 1 पर थीं, वो अब नंबर 3 पर नजर आ रही हैं। इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट नंबर 2 पर पहुंच गई हैं। इससे पहले वो नंबर 3 पर मौजूद थीं। जेमिमा रोड्रिग्स फिलहाल नंबर 15 पर नजर आ रही हैं। जबकि नंबर 16 पर कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं। एक स्थान के नुकसान के साथ दीप्ति शर्मा अब नंबर 33 पर नजर आ रही हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 41 पर ऋचा घोष मौजूद हैं।
ऑलराउंडर की रैंकिंग में नहीं हुआ बदलाव
बात अगर ऑलराउंडर रैंकिंग की करें तो उसके टॉप 10 में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ नंबर 5 पर नजर आ रही हैं। जबकि नंबर 6 पर ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग हैं। नंबर 7 पर इंग्लैंड के केट क्रॉस नजर आ रही हैं। गेंदबाजी की टॉप 10 रैंकिंग में कोई भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है। नंबर 24 पर रेणुका सिंह ठाकुर नजर आ रही हैं। फिलहाल वो भारतीय टॉप रैंकिंग गेंदबाज हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन टॉप पर नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया से विराट की सीक्रेट मुलाकात, कप्तान-उपकप्तान को अपने घर दिया जीत की टिप्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
50 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines