Smriti Mandhana Friend on Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी. नवंबर 2025 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन अचानक शादी को टाल दिया गया था. बाद में दोनों ने शादी न करने का ऐलान किया. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. स्मृति के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने पलाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
स्मृति मंधाना के दोस्त का खुलासा
स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विधान माने भी शादी समारोह में मौजूद थे. उन्होंने अब दावा किया है कि पलाश को एक महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिला भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर पलाश की पिटाई भी कर दी थी, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक विधान ने कहा ‘मैं शादी समारोह में मौजूद था जब वह दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़े गए थे. भयानक मंजर था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी जमकर पिटाई की थी. पूरा परिवार ही चोर है. मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएंगे, लेकिन यह सब मेरे लिए उलटा पड़ गया.
यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़
धोखाधड़ी और पैसों के हेरफेर का लगा आरोप
विधान माने ने पलाश पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि पलाश ने उनसे फिल्म के नाम पर लाखों रुपये लिए. लेकिन अभी तक कोई फिल्म नहीं बनी है और न ही पलाश ने मेरे 40 लाख रुपये लौटाए हैं. लेकिन शादी कैंसिल होने के बाद पलाश ने विधान का फोन उठाना बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह
23 नवंबर 2025 को स्मृति मंधाना और पलाश की शादी महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी. सांगली में समारोह भी शुरू हो गए थे. हालांकि शादी वाले ही दिन शादी को टाल दिया गया. इस दौरान स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
25 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
25 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines