Smriti Mandhana: महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश की वजह से मुकाबला लगभग 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को दमदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. मंधाना ने इस मैच में बड़ा कारनामा किया और इतिहास रच दिया. उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
मंधाना ने रचा इतिहास
मंधाना, अब भारत के लिए एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2017 में खेले गए वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे. लेकिन अब मंधाना, मिताली को पछाड़कर इतिहास रच चुकी हैं. मंधाना वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने कई अहम पारियां भारत के लिए खेली हैं. फाइनल में भी खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के पसीने छुड़ा दिए हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: अगर बारिश की वजह से 20-20 ओवरों का हुआ वर्ल्ड कप फाइनल, तो कौन मारेगा बाजी? देखें T20I रिकॉर्ड
45 रनों पर आउट हुईं मंधाना
मंधाना ने इस मैच में 58 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गईं. क्लो ट्रायोन की गेंद पर उन्होंने शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथ में चली गई. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके भी लगाए. साथ ही शेफाली वर्मा के साथ उन्होंने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की. दोनों ने 104 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: तीसरे T20I के लिए सूर्या-गंभीर ने बदल डाली टीम इंडिया की प्लेइंग 11, संजू-हर्षित का कटा पत्ता
वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज
मंधाना विश्व कप 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं. उन्होंने 9 मैच की 9 पारियों में 54.25 की औसत के साथ 434 रन बना लिए हैं. मंधाना ने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किया है. वहीं पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट हैं, जिन्होंने अब तक 470 रन बना दिए हैं.
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
50 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines