भारत की स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली एशिया की पहली बल्लेबाज

Smriti Mandhana: भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है।

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana: भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है, जहां वो वनडे क्रिकेट में दस शतक जड़ने वाली एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह मुकाम आयरिश टीम के खिलाफ अपनी 135 रनों की कप्तानी पारी के दौरान हासिल किया।

विज्ञापन

ऐसा करने वाले दुनिया की तीसरी क्रिकेटर

भारत की कार्यवाहक कप्तान मंधाना 10 वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं, साथ ही महिला वनडे में यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल तीसरी ओपनर हैं। अब वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में केवल मेग लैनिंग (15) और सूजी बेट्स (13) से पीछे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: CSK vs RCB में किसकी सलामी जोड़ी दिख रही सबसे मजबूत, इस बार दिखेगा बदलाव

मंधाना ने 70 गेंदों पर हासिल की उपलब्धि

भारत की कार्यवाहक कप्तान ने सिर्फ 70 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह उन्होंने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के 87 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स ने 90 गेंदों में भी शतक बनाया है।

विज्ञापन

मंधाना की पारी में शामिल रहे 12 चौके और सात छक्के

28 साल की इस सलामी बल्लेबाज ने अपना 10वां वनडे शतक 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से बनाया और आखिरकार 80 गेंदों पर 135 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना शानदार फॉर्म में थीं और उन्होंने 70 गेंदों में शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मंधाना दूसरे वनडे में शतक बनाने से चूक गईं थी, लेकिन उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में इस मौके का पूरा फायदा उठाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ