Smriti Mandhana World Record: टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक दुनिया की कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंच सकी है। मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। 109 गेंदों का सामना करते हुए भारतीय बैटर ने 105 रन की धांसू पारी खेली। मंधाना एक कैलेंडर ईयर में चार शतक जमाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। हालांकि, उनकी यह पारी भी भारतीय टीम को तीसरे वनडे में जीत नहीं दिला सकी और ऑस्ट्रेलिया ने 83 रन से मैदान मारते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
मंधाना के नाम जुड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से अकेले लडा़ई लड़ती हुई नजर आईं। मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों पर 109 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने 14 चौके और एक छक्का जमाया। टीम इंडिया की स्टार बैटर के बल्ले से निकली यह इस साल की चौथी सेंचुरी रही। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक शतक जमाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक जमाए थे, जबकि एक सेंचुरी उनके बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी।
बेकार गई शतकीय पारी
हालांकि, स्मृति मंधाना की शतकीय पारी बेकार गई। भारतीय टीम को तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 83 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। एनाबेल सरदलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली, जबकि एश्ले गार्डनर ने 64 गेंदों पर 50 रन का योगदान दिया। वहीं, ताहिला मैक्ग्रा ने नाबाद 56 रन ठोके। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 215 रन बनाकर ढेर हो गई। मंधान के बल्ले से 105 रन की धांसू पारी निकली। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिल सका। हरलीन देओल ने 39 रन बनाए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
31 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
57 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines