SL vs NZ: दो मैचों की टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा रविवार को दांबुला में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार (12 नवंबर) को यह जानकारी दी।
इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह
श्रीलंका ने हसरंगा के स्थान पर दुशाना हेमंथा को टीम में शामिल किया है। हसरंगा अब रिहैब के लिए कोलंबो में हाई परफॉरमेंस सेंटर वापस लौट गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हसरंगा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 6 विकेट लिए थे। वहीं, आखिरी मैच में 4 विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। हसरंगा हाल के समय में चोटों से काफी ज्यादा जूझते हुए नजर आ रहे हैं। अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भी उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था।
अपनी चोट को लेकर कही थी ये बात
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद हसरंगा ने कहा था, “आखिरकार, इस मैच के बाद मुझे कुछ हफ़्तों का ब्रेक मिल सकता है। मुझे लगता है कि ये चोट ज्यादा बुरी है। मैं उन्हें जल्द आउट करने के लिए ज्यादा गेंदबाजी करना चाहता था। मैं दौड़ नहीं सकता इसलिए मैंने बल्लेबाजी के दौरान बड़े शॉट लगाने की कोशिश की थी,लेकिन मैं आउट हो गया।”
हसरंगा स्पिनर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आगामी वनडे सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। कीवी तेज गेंदबाज और दूसरे टी20 मैच में हैट्रिक बनाने वाले लॉकी फर्ग्यूसन भी हाल ही में पिंडली की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
27 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
49 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines