SL vs NZ: श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी चरिथ असलंका करते हुए नजर आएंगे। चरिथ असलंका की कप्तानी में ही श्रीलंका ने ही घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।
इन तीन खिलाड़ियों को किया गया बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमंथा, दिलशान मदुशंका को ड्रॉप कर दिया गया है।सदीरा समरविक्रमा हालिया समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए लाहिरू कुमारा, ईशान मलिंगा और वानिंदु हसरंगा को शामिल किया है।
पथुम निसांका और चरिथ असलंका पर रहेंगी निगाहें
न्यूजीलैंड दौरे पर सभी की निगाह पथुम निसांका और चरिथ असलंका पर टिकी हुई है। इन दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों ही इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में श्रीलंका की बल्लेबाजी का दारोमदार इन्ही दो खिलाड़ियों पर रहेगा। पथुम निसांका और चरिथ असलंका आईसीसी बैट्समैन रैंकिंग में क्रमशः 9वें और 10वें स्थान पर हैं।
5 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 5 जनवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 8 जनवरी को हैमिल्टन में होगा। वहीं, वनडे सीरीज का तीसरा मैच 11 जनवरी को ऑकलैंड में होगा।
श्रीलंका वनडे टीम: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, नुवानीडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफ्री वेंडरसे, चामिंदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज, लाहिरू कुमारा, ईशान मलिंगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
11 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
40 mins agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
54 mins agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
1 hr agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
2 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
2 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines