Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 साल बाद जीत हासिल हुई है। टीम की इस कामयाबी में सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का भी अहम रोल है। जयसूर्या को 8 जुलाई 2024 को टीम का अंतरिम कोच बनाया गया था। उन्होंने यहां महेला जयवर्धने की जगह ली थी, जो इससे पहले टीम के सलाहकार कोच थे। उनके रहते टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नौवें नंबर पर रही थी, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी थी।
लगातार जीत रही श्रीलंका टीम
जयसूर्या की अगुवाई में श्रीलंका टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और भारत-इंग्लैंड जैसी बड़ी-बड़ी टीमों को टेंशन दे रही है। पिछले दो महीनों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पाएंगे कि श्रीलंका टीम सिर्फ एशियाई ही नहीं बल्कि अन्य टीमों पर भी भारी पड़ रही है। एक नजर श्रीलंका टीम के पिछले दो महीने के प्रदर्शन पर-
श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद रोचक हुआ WTC Points Table, टीम इंडिया को कितना खतरा?
वनडे सीरीज में भारत को हराया
जयसूर्या का बतौर कोच पहला असाइनमेंट भारत के ही खिलाफ था। टीम यहां भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेली। श्रीलंकाई टीम टी-20 सीरीज में तो 0-3 से हार गई, लेकिन टीम ने वनडे सीरीज में वापसी करते हुए भारत जैसी मजबूत टीम को 2-0 से हरा दिया। तीन मैचों की सीरीज का एक मैच टाई रहा था।
इंग्लैंड को उन्हीं के मैदान पर दी शिकस्त
श्रीलंका टीम इस साल अगस्त में इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। इंग्लैंड ने पहले दो मैच आसानी से जीतकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया, लेकिन तीसरे टेस्ट में श्रीलंका ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मैच को अपने नाम किया। इस तरह से श्रीलंका 10 साल बाद इंग्लैंड को उन्हीं के मैदान पर किसी टेस्ट में हराने में सफल रहा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। टीम ने पहले मैच में 63 जबकि दूसरे मैच में पारी और 154 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 15 साल बाद टेस्ट सीरीज में मात देने में सफलता पाई।
NZ vs SL: 15 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड को हरा श्रीलंका ‘टेस्ट’ में पास, सीरीज पर 2-0 से कब्जा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines