हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SL vs NZ: डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा 25 साल पुराना रिकॉर्ड

SL vs NZ: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। दूसरे टेस्ट मैच में भी श्रीलंकाई स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, डेब्यू मैच में निशान पेरिस ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

विज्ञापन

SL vs NZ: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को एक पारी और 154 रनों से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद श्रीलंका ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। गॉल में दूसरे मैच में भी श्रीलंकाई टीम के स्पिन गेंदबाजों का जलवा दिखाया। पहली पारी में प्रभात जयसूर्या ने धमाल मचाया था, जबकि दूसरे पारी में डेब्यू कर रहे निशान पेरिस ने कमाल किया। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने 25 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

उपुल चंदाना को छोड़ा पीछे

गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में निशान पेरिस ने 170 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसी के साथ वो श्रीलंका के लिए टेस्ट में डेब्यू मैच खेलते हुए चौथा सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 25 साल पुराने उपुल चंदाना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उपुल चंदाना ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 179 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

 

इस लिस्ट में पहला नाम प्रभात जयसूर्या का है। उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 18 रन देकर 6 विकेट लिए थे। जबकि इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रवीण जयविक्रमा का है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘मैं इटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास…’ कानपुर टेस्ट के बीच रोहित शर्मा का रिटायरमेंट पर बड़ा बयान

श्रीलंका के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

विज्ञापन
प्रभात जयसूर्या 18 रन देकर 6 विकेट (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2022)
प्रवीण जयविक्रमा 92 रन देकर 6 विकेट (बनाम बांग्लादेश, साल 2021)
प्रभात जयसूर्या 59 रन देकर 6 विकेट (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2022)
निशान पेरिस 170 रन देकर 6 विकेट (बनाम न्यूजीलैंड, साल 2024)
उपुल चंदाना 179 रन देकर 6 विकेट (बनाम पाकिस्तान, साल 1999)

15 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती टेस्ट सीरीज

श्रीलंका ने दूसरे बार न्यूजीलैंड को पारी के अंतर से हराया है। इससे पहले उन्होंने गॉल में ही 1998 में पारी और 16 रन से हराया था। दोनों देशों के बीच अभी तक 40 सीरीज खेली हैं। 15 साल के बाद न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने इससे पहले 2009 में घरेलू सरजमीं पर ही न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।

 

ये भी पढ़ें:- कब हुई क्रिकेट में चीयरलीडर्स की एंट्री, जानें कितनी होती है इनकी कमाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola