SL vs BAN: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। जहां पर बांग्लादेश टीम ने पहली पारी में 495 रन बनाए। जवाब में जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने जिम्मेदारी संभाली और अपनी टीम को फिलहाल मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके हैं। तीसरे दिन के बाद दोनों ही टीमें फिलहाल बराबरी पर ही खड़ी हैं, ऐसे में चौथा दिन इस मैच के लिए बेहद अहम होने वाला है।
पथुम निसांका ने जड़ा धमाकेदार शतक
श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो लाहिरु उदारा ने 29 रनों की बेहद अहम पारी खेली। वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी दिनेश चंडीमल ने भी 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली। इस दौरान सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 256 गेंदों में 187 रनों की बेहद अहम पारी खेली। इस पारी में निसांका ने 23 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने भी 39 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। अभी भी बांग्लादेश की टीम से श्रीलंका 127 रन पीछे हैं। मौजूदा समय में कामिंदु मेंडिस 37 रन तो वहीं कप्तान धनंजय डी सिल्वा 17 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं।
निसांका ने बड़ी उपलब्धि की अपने नाम
इस मुकाबले में शतक जड़ने के साथ ही पथुम निसांका ने टेस्ट क्रिकेट में अपने हजार रन पूरे कर चुके हैं। इसी के साथ पथुम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा शतक भी जड़ा है। पथुम धीरे-धीरे अपने टेस्ट करियर के पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। उस समय हसन महमूद ने उन्हें 187 रनों पर बोल्ड कर दिया। हालांकि बांग्लादेश के गेंदबाज भी अब तक इस पारी में बेहद प्रभावहीन नजर आए हैं। हालांकि चौथे और पांचवें दिन पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है। ऐसे में इस मुकाबले में अभी भी नतीजा आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अनाया बांगर ने BCCI और ICC से कर दी खास अपील, लड़की बनने के बाद करना चाहती हैं वापसी
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
24 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
54 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines