SL vs BAN: लिटन दास ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी कप्तान

तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है। इसके साथ ही बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास विदेशी धरती पर 2 टी20 सीरीज जीतने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं।

SL vs BAN

SL vs BAN

Sri Lanka vs Bangladesh 3rd T20I: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मैच को बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। इस सीरीज को जीतने के साथ ही बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास के नाम भी एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

लिटन दास के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। इन दोनों सीरीज में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने बाजी मारी। इसके साथ ही कप्तान लिटन दास ने भी अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। लिटन दास अब बांग्लादेश के लिए विदेशी धरती पर 2 टी20 सीरीज जीतने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता मैच

इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाजी पाथुम निसांका ने 39 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सनाका ने 25 गेंदों पर 35 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं श्रीलंका के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेहदी हसन मिराज ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद बांग्लादेश ने 133 रनों के लक्ष्य को 16.3 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बांग्लादेश की तरफ से तंजिद हसन ने 47 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था। इसके अलावा कप्तान लिटन दास ने 26 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली थी। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नुवान तुषारा और कामिंडु मेंडिस ने 1-1 विकेट चटकाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ