SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी, बढ़ी श्रीलंका की मुश्किलें

SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला 29 जनवरी से खेला जाएगा। इस मैच से पहले श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है।

BeFunky-collage - 2025-01-27T141014.618

SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी से गॉल में शुरू होगा। इस मैच से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका 29 जनवरी से गॉल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान उनकी कमर में खिंचाव आ गया था। वो इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से वो गॉल में टीम से नहीं जुड़े नहीं है।

दूसरे टेस्ट मैच में हो सकती है वापसी

टीम मैनेजमेंट को अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए निसांका के ठीक होने की उम्मीद है। उन्हें उम्मीद है कि वह 6 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने 27 जनवरी को ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि टीम मैदान पर निसांका की वापसी का इंतजार कर रही है।

चोट से उबर गए हैं ये दो खिलाड़ी

निसांका के अलावा श्रीलंका की टेस्ट टीम के अन्य 17 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस भी चोट से उबर गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दौरान चोटिल हो गए थे।टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने कहा कि धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस टीम के साथ गॉल में आए हैं।

ये खिलाड़ी निभा सकता है सलामी बल्लेबाज की भूमिका

निसांका के ना होने पर ओशादा फर्नांडो सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं। वो 19 टेस्ट पारियों में सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ चुके हैं। लाहिरू उदारा भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं,विकेटकीपर बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा को भी मौका मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ