SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक ठोक दिया है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 20.44 की औसत से 184 रन बनाए था। इसके बाद उनके टेस्ट करियर पर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक ठोककर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक
उस्मान ख्वाजा ने ट्रेविस हेड (57) के साथ पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कि थी। इसके बाद उन्होंने मार्नस लबुशेन (20) के साथ 43 रन जड़े थे। वहीं, स्टीव स्मिथ (141) के साथ 266 रनों रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप की थी। इस मैच के दूसरे दिन लंच से ठीक पहले अपना पहला दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 290 गेंदों में दोहरा शतक बनाया। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 475-3 था।
उस्मान ख्वाजा ने बनाया ये रिकॉर्ड
38 साल 42 दिन की उम्र में ख्वाजा टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। डॉन ब्रैडमैन 38 साल 108 दिन के थे जब उन्होंने 1946-47 एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ 234 रन बनाए थे। उन्होंने 1947-48 में 39 साल 149 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ 201 रन बनाए थे।
ख्वाजा घर से बाहर दोहरा शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई भी बन गए । इस मामले में उन्होंने एडम वोग्स को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 36 साल 131 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 2015-16 में 239 रन की यादगार पारी खेली थी। महिला क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की जोआन ब्रॉडबेंट थीं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1998 में 32 साल 250 दिन की उम्र में 200 रन बनाए थे।
टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
| आयु | रन | बैटर | टीम | विपक्ष | मैदान | साल |
| 42 वर्ष 6 दिन | 236 | एरिक रोवन | दक्षिण अफ़्रीका | इंगलैंड | लीड्स | 1951 |
| 41 वर्ष 195 दिन | 211 | जैक हॉब्स | इंग्लैंड | दक्षिण अफ़्रीका | प्रभु का | 1924 |
| 40 वर्ष 361 दिन | 205* | पैट्सी हेंड्रेन | इंग्लैंड | वेस्ट इंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1929-30 |
| 40 वर्ष 314 दिन | 210 | ग्राहम गूच | इंग्लैंड | न्यूज़ीलैंड | नॉटिंघम | 1994 |
| 40 वर्ष 207 दिन | 208 | डुडली नर्स | दक्षिण अफ़्रीका | इंगलैंड | नॉटिंघम | 1951 |
| 39 वर्ष 353 दिन | 226 | गॉर्डन ग्रीनिज | वेस्ट इंडीज | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिजटाउन | 1991 |
| 39 वर्ष 271 दिन | 325 | एंडी सैंडहम | इंग्लैंड | वेस्ट इंडीज | किन्टाल | 1929-30 |
| 39 वर्ष 149 दिन | 201 | डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | भारत | एडीलेड | 1947-48 |
| 38 वर्ष 269 दिन | 231 | विनू मांकड़ | भारत | न्यूज़ीलैंड | मद्रास | 1955-56 |
| 38 वर्ष 256 दिन | 218 | यूनुस खान | पाकिस्तान | इंगलैंड | ओवल | 2016 |
| 38 वर्ष 234 दिन | 223 | विनू मांकड़ | भारत | न्यूज़ीलैंड | बंबई | 1955-56 |
| 38 वर्ष 108 दिन | 234 | डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | इंगलैंड | सिडनी | 1946-47 |
| 38 वर्ष 89 दिन | 203* | शिवनारायण चंद्रपॉल | वेस्ट इंडीज | बांग्लादेश | मीरपुर | 2012-13 |
| 38 वर्ष 42 दिन | 204 (अभी नॉट आउट हैं) | उस्मान ख्वाजा | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका | गाले | 2024-25 |
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
4 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines