Sri Lanka vs Australia 1st ODI: श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे । जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 165 रन पर ही सिमट गई।
चरिथ असलांका ने लगाया शानदार शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो जल्दी आउट हो गए। कुसल मेंडिस और कामिंडू मेंडिस भी कुछ खास नहीं कर पाए। कप्तान चरिथ असलांका ने 126 गेंदों पर 127 रन बनाकर पारी को संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस मुकाबले में स्पेंसर जॉनसन , आरोन हार्डी, एबॉट और नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी की। जॉनसन, हार्डी और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं, एबॉट ने तीन विकेट हासिल किए।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हुए फेल
215 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।असिथा फर्नांडो ने ऑस्ट्रेलिया पारी की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट हासिल किया। दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया कभी मैच में वापसी नहीं कर सकी।
इसके बाद महेश थीक्षाना ने 4 विकेट हासिल करके ऑस्ट्रेलिया टीम की कमर तोड़ दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन कैरी ने बनाए। उन्होंने 41 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले चरिथ असलांका को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। वहीं, श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines