SL vs AFG Asia Cup 2025 Highlights: श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता मैच, सुपर-4 में बनाई जगह

Asia Cup 2025 Sl vs AFG Highlights: एशिया कप 2025 के 11वें मैच श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में इस मैच को जीत लिया।

SL vs AFG Asia Cup 2025

Sri Lanka vs Afghanistan Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप 2025 का 11वां मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच को श्रीलंका ने 6 विकेट से जीतकर सुपर-4 का टिकट हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे। जिसके बाद श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

SL vs AFG LIVE Score: श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता मैच

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। जिसके बाद श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

SL vs AFG LIVE Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

नूर अहमद ने चरिथ असलांका के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका दिया है। असलांका 17 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 119/4

SL vs AFG LIVE Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

कुशल परेरा के रूप में श्रीलंका को तीसरा बड़ा झटका लगा है। कुशल परेरा 28 रन बनाकर आउट हुए। मुजीब उर रहमान ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया। श्रीलंका का स्कोर 96/3

SL vs AFG LIVE Score: मोहम्मद नबी को मिली दूसरी सफलता

5.2 ओवर में मोहम्मद नबी ने कामिल मिसारा को आउट कर दिया है. श्रीलंका का स्कोर 47/2 है. क्रीज पर कुसल परेरा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

निसांका हुए आउट

श्रीलंका को पहला झटका लग चुका है. पाथुम निसांका आउट हो गए है. उन्होंने 5 गेंदों में 6 रन बनाए. मुजीब ने उन्हें आउट किया. 3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 24/1 है.

SL vs AFG LIVE Score: श्रीलंकाई पारी का आगाज

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. पाथुम निसांक और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं. पहला ओवर फजलहक फारूरी कर रहे हैं. श्रीलंका का खाता 4 रन से खुला है.

मोहम्मद नबी ने जड़े 5 लगातार छक्के

आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़े। उन्होंने नाबाद 22 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके जड़े। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे.

SL vs AFG LIVE Score: राशिद खान हुए आउट

राशिद खान कुछ आक्रामक शॉट खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 23 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था. अफगानिस्तान का स्कोर 18 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 120/7 है.

SL vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान को बड़ा झटका

अफगानिस्तान को छठा झटका अजमतुल्लाह उमरजई के रूप में लगा है. वह 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. 12.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 81/6 है.

SL vs AFG LIVE Score: आधी टीम लौटी पवेलियन

71 के ही स्कोर पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा है. उमरजई 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अफगानिस्तान का स्कोर 11.3 ओवर के बाद 71/5 है.

श्रीलंका को मिली चौथी सफलता

10.3 ओवर में दरवेश रसूल आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 16 गेंदों में 9 रन बनाए. अफगानिस्तान का स्कोर 10.5 ओवर के बाद 69/4 है. क्रीज पर अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

SL vs AFG LIVE Score: 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर

अफगानिस्तान ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं. क्रीज पर इब्राहिम जारदान और दरवेश रसूली जमे हुए हैं. इब्राहिम जादरान 20 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रसूली 15 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

SL vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका

श्रीलंका ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। अटल 18 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। नुवान तुषारा गेंद से कहर बरपा रहे हैं और तीसरा विकेट ले चुके हैं।

SL vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

अफगानिस्तान को दूसरा झटका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा है. करीम जन्नत 3 गेंदों में 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए. उन्हें नुवान तुषारा ने चलता किया। अफगानिस्तान का स्कोर 3 ओवर के बाद 32/2 है.

SL vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

अफगानिस्तान को पहला झटका लगा है. रहमानउल्लाह गुरबाज 8 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान का स्कोर 2.3 ओवर के बाद 27/1 है. बल्लेबाजी के लिए करीम जन्नत उतरे हैं.

SL vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान की पारी का आगाज हो चुका है। गुरबाज और अटल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। गुरबाज से आज अफगानी टीम को धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।

SL vs AFG LIVE Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पाथुम निसंका, कुशल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंत चमीरा, नुवान तुषारा।

SL vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जन्नत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

SL vs AFG LIVE: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी श्रीलंका पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।

SL vs AFG Live Score: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

श्रीलंका ने अपने आखिरी 5 टी-20 मैच में 4 जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अफगानिस्तान ने अपने आखिरी 5 टी-20 मैच में 2 जीत हासिल की है, जबकि टीम को 3 मैच गंवाने पड़े हैं.

अगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

1 सकीदुल्लाह अताक, 2 रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), 3 इब्राहिम जादरान, 4 गुलबदीन नाइब, 5 मोहम्मद नबी, 6 अजमतुल्लाह उमरजई, 7 करीम जनत, 8 राशिद खान (कप्तान), 9 नूर अहमद, 10 एएम गजनफर, 11 फजलहक फारूकी.

SL vs AFG Live Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

1 पथुम निसांका, 2 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 3 कामिल मिशारा, 4 कुसल परेरा, 5 चरित असलांका (कप्तान), 6 कामिन्दु मेंडिस, 7 दासुन शनाका, 8 वानिंदु हसरंगा, 9 दुष्मंथा चमीरा, 10 महीश थीक्षाना, 11 नुवान तुषारा.

SL vs AFG Live Score: सुपर-4 में पहुंचना चाहेगी अफगानिस्तान

अफगानिस्तान इस मैच में जीत दर्ज कर सुपर-4 के लिए अपने दावे मजबूत करेगी, अफगानिस्तान को आज रहमानउल्लह गुरबाज और राशिद खान से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. श्रीलंका आज अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है, जबकि अफगानिस्तान बिना किसी बदलाव के साथ इस मैच में उतर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ