Kohli-Rohit Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया के कई सीनियर प्लेयर्स के लिए इस सीरीज में सबकुछ दांव पर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली 3-0 की हार के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों के टेस्ट करियर पर भी खतरा मंडराने लगा है। माना जा रहा है खुद की काबिलियत साबित करने का कोहली-रोहित समेत चार सीनियर प्लेयर्स के पास यह आखिरी मौका भी हो सकता है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में इससे पहले भारत के छह दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट करियर का अंत हो चुका है। कौन हैं वो बड़े नाम आइए आपको बताते हैं।
अनिल कुंबले
भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ही खेला था। साल 2008 में दिल्ली के मैदान पर कुंबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना लास्ट टेस्ट मैच खेलने उतरे थे। इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा था और कुंबले की झोली में तीन विकेट आए थे।
सौरव गांगुली
अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई यादगार पल देने वाले सौरव गांगुली ने भी टेस्ट करियर का अंतिम मैच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ही खेला था। 2008 में नागपुर में खेले गए अपने टेस्ट करियर के लास्ट मैच में गांगुली ने पहली पारी में 85 रन ठोके थे। हालांकि, दूसरी इनिंग में वो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ भी उन प्लेयर्स में शुमार हैं, जिनके टेस्ट करियर का अंत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हुआ। द्रविड़ ने अपना लास्ट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2012 में एडिलेड के मैदान पर खेला था।
वीवीएस लक्ष्मण
टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने टेस्ट करियर का लास्ट मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेला। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में द्रविड़ ने पहली पारी में एक और दूसरी इनिंग में 25 रन बनाए थे।
वीरेंद्र सहवाग
टेस्ट क्रिकेट में अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले सहवाग के भी टेस्ट करियर का अंत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हुआ। वीरू ने 2013 में हैदराबाद के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना लास्ट टेस्ट मैच खेला था।
एमएस धोनी
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने भी टेस्ट करियर का लास्ट गेम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेला। मेलबर्न के मैदान पर माही क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बल्ला थामकर आखिरी बार उतरे थे।
संबंधित खबरें
शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
7 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
7 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
8 hrs agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
8 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
8 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
8 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
9 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
9 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines