टीम इंडिया को मिला नया बैटिंग कोच, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुआ बड़ा फेरबदल

Team India New Batting Coach: घरेलू क्रिकेट में रंग जमाने वाले पूर्व खिलाड़ी को भारतीय टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है।

Team India

Team India New Batting Coach: भारतीय टीम के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम ने आखिरी 4 मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 3-1 से मात खानी पड़ी। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद, बीसीसीआई कोचिंग युनिट में बदलाव कर चुकी है। टीम में नए बैटिंग कोच की एंट्री हुई है।

विज्ञापन

नए बैटिंग कोच की हुई एंट्री

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार से पहले घर पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले पूर्व खिलाड़ी सितांशु कोटक को भारतीय टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है।

विज्ञापन

नई रिपोर्ट में पता चला है कि बीसीसीआई सितांशु कोटक को नया बैटिंग कोच बना चुकी है।

सितांशु इंडिया A के हेड कोच भी रह चुके हैं। वह कई मौके पर भारतीय सीनियर टीम की कोचिंग संभाल चुके हैं। साल 2023 में भारत ने जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में आयरलैंड का दौरा किया था, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। इस दौरे पर सितांशु कोटक भारतीय टीम के मुख्य कोच थे।

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक

52 साल के कोटक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इस खिलाड़ी को कभी भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपने करियर में 130 प्रथम श्रेणी मैच में 41.76 की औसत के साथ 8061 रन बनाए हैं। वहीं 89 लिस्ट A मैच में उन्होंने 3083 रनों को अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 9 टी-20 मैच में पूर्व खिलाड़ी ने 133 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ