पेरिस ओलंपिक में 4 मेडल जीतने वाली एथलीट से हुई धोखाधड़ी की कोशिश, वीडियो में किया खुलासा

Simone Biles Paris Olympics: अमेरिका की एथलीट सिमोन बाइल्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनसे एक क्लब ने धोखधड़ी करने की कोशिश की।

simone biles

simone biles

Simone Biles Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में जहां कई एथलीट एक-एक मेडल को तरसे तो वहीं कई ने एक-दो नहीं बल्कि खूब मेडल हासिल किए। ओलंपिक में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर हासिल कर अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स चर्चा में रहीं। अब बाइल्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिम्नास्ट के साथ धोखाधड़ी की कोशिश की गई है। बाइल्स ने खुद इस बात का खुलासा किया है। जिमनास्ट का कहना है कि उनके साथ एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल, पेरिस के एक क्लब ने ओलंपिक समापन समारोह के बाद नाइट आउट के दौरान शैंपेन की एक बोतल के लिए उनसे 26,000 डॉलर वसूल कर धोखाधड़ी करने की कोशिश की।

विज्ञापन

एक बोतल के 21 लाख रुपये!

बाइल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में पूरी कहानी को याद किया। उन्होंने कहा- ओलंपिक में हमारे समापन समारोह के बाद हम बाहर गए। एक क्लब ने मुझसे शैंपेन की एक बोतल के लिए $26,000 (करीब 21 लाख रुपये) वसूलने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा- जाहिर है मैंने इसे नहीं खरीदा। तुम मेरे साथ इस तरह से खेलने की कोशिश नहीं कर सकते। हालांकि बाइल्स ने क्लब का नाम नहीं बताया। आपको बता दें कि कुछ समय पहले सिमोन बाइल्स ने पेरिस के जाने-माने नाइट क्लब एल’आर्क में अपनी और बहन एड्रिया बाइल्स की पार्टी करते हुए तस्वीरें साझा की थीं। बाइल्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। जिसमें एक बोतल पर ‘सिमोन बाइल्स गॉड 4 लाइफ’ और ‘जिम लीजेंड’ लिखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जीत चुकी हैं सिल्वर मेडल

बाइल्स अब अपनी अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं। सोल्जर फील्ड में शिकागो बियर्स और सिनसिनाटी बेंगल्स के बीच होने वाले मैच से पहले उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। उनके साथ अमेरिकी महिला जिमनास्टिक टीम की साथी जेड कैरी और जॉर्डन चिल्स के अलावा जिमनास्टिक जगत की कई अन्य सुपरस्टार भी शामिल होंगी। बताते चलें कि सिमोन उस प्रतियोगिता में शामिल थीं, जिसमें कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने अमेरिका की जिमनास्ट जॉर्डन चिल्स से कांस्य पदक लेकर रोमानिया की एना बारबोसु को दिलाने में मदद की थी। बाइल्स ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ