स्टार खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, छोटे भाई का अचानक हुआ निधन

Sikandar Raza family Tragedy: जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके छोटे भाई का निधन हो गया है. इस खबर की पुष्टि जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने की है. बोर्ड ने सिकंदर के लिए भावुक पोस्ट भी साझा किया है. स्टार क्रिकेटर का छोटा भाई गंभीर बीमारी से जूझ रहा था.

सिकंदर रजा

सिकंदर रजा

Sikandar Raza: जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा की पर्सनल लाइफ इन दिनों ठीक नहीं चल रही है. सिकंदर रजा के छोटे भाई मोहम्मद महदी का निधन हो गया है. सिकंदर अपने भाई के निधन के बाद बेहद दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है, जिसमें सिकंदर के भाई मोहम्मद महदी की तस्वीर भी साझा की गई है.

विज्ञापन

दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं सिकंदर रजा

सिकंदर रजा के छोटे भाई 13 साल की ही उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. वह हीमोफिलिया नामक एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति के साथ पैदा हुए थे, जो खून के थक्के जमने की क्षमता को प्रभावित करती है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख

सिकंदर के छोटे भाई की मौत के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट ने दुख जताया और सोशल मीडिया पर लिखा “जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने सिकंदर राजा के निधन पर अपना अनुबंध बढ़ाया. जिम्बाब्वे टी20आई कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. उनके प्रिय छोटे भाई मुहम्मद महदी का 29 दिसंबर 2025 को हरारे में 13 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

बयान में आगे कहा गया “जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड, प्रबंधन, खिलाड़ी और स्टाफ इस अत्यंत कठिन समय में सिकंदर रजा और उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं. अल्लाह उन्हें सांत्वना और शक्ति प्रदान करे और मुहम्मद महदी की आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करे”

विज्ञापन

सिकंदर ने जिम्बाब्वे के लिए निभाया है अहम योगदान

39 साल के सिकंदर ने जिम्बाब्वे के लिए साल 2013 में डेब्यू किया. उन्होंने अब तक 22 टेस्ट मैच में 1434 रन बनाने के अलावा 40 विकेट लिए हैं, जबकि 153 वनडे मैच में उन्होंने 4476 रन बनाने के अलावा 94 विकेट झटके हैं. वहीं, 127 टी-20 मैच में उन्होंने 2883 रन बनाने के अलावा 102 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ