Siddarth Kaul : विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 विश्व कप में जीत हासिल की थी। हालांकि विराट के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कुछ ही खिलाड़ी भारतीय सीनियर टीम में खेल सके। ज्यादातर खिलाड़ी आज गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं। विराट के साथ अंडर 19 में धमाल मचाने वाले सिद्धार्थ कौल ने बीते 28 नवंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपनी नौकरी की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।
सिद्धार्थ कॉल ने शुरू की नौकरी
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ज्यादातर खिलाड़ी कमेंट्री और खेल विश्लेषक या फिर कोचिंग की दुनिया में कदम रखते हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो 9 से 5 वाली नौकरी करना पसंद करते हैं। सिद्धार्थ का नाम भी इन्हीं खिलाड़ियों में शुमार होता है। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चंडीगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक में अपनी नई नौकरी की तस्वीर साझा की है।
17 साल बाद कौल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत हो गया। उन्होंने आईपीएल में कई टीमों के लिए अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि ऐसे कई मौके आए जब सिद्धार्थ कौल को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला। लेकिन तेज गेंदबाज भारत के लिए खासा प्रभावित नहीं कर सका।
साल 2008 में पूर्व तेज गेंदबाज ने विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय अंडर 19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में सिद्धार्थ ने 10 विकेट अपने नाम किए थे।
ऐसा रहा है करियर
भारत के लिए 3 वनडे मैच खेलने वाले सिद्धार्थ ने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया। इसके अलावा 3 टी-20I मैच में इस खिलाड़ी ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। भारत के लिए उन्होंने आखिरी मैच साल 2019 में खेला था। इसके बाद तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में मौका नहीं मिला।
बात आईपीएल की करें तो उन्होंने साल 2013 से 2014 तक दिल्ली के लिए खेला। इसके बाद इस खिलाड़ी को हैदराबाद ने साल 2017 में अपने दल का हिस्सा बनाया। हैदराबाद के लिए कौल का सफर साल 2021 तक चला। वहीं उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल सीजन साल 2022 में आरसीबी के लिए खेला। आईपीएल के 55 मैच में उन्होंने 58 विकेट अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
39 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines