हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs SRH का मैच देखने पहुंचे थे 'बीमार' विनोद कांबली, सामने आया भावुक वीडियो

Vinod Kambli: विनोद कांबली इन दिनों बीमार चल रहे हैं. हालांकि इसके बावजुद उन्होंने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में शिरकत की. विनोद कांबली को दूसरे के सहारे धीरे-धीरे चलते हुए देखा गया.

विज्ञापन
Vinod Kambli

Vinod Kambli: 29 अप्रैल को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को हैदराबाद ने अपने नाम कर लिया. मुंबई को अपने घर पर लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. ये मैच देखने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पहुंचे थे, जो इन दिनों बीमार चल रहे हैं. उनका भावुक वीडियो सामने आया है. लंबे समय बाद कांबली को देखा गया है.

विनोद कांबली पहुंचे वानखेड़े स्टेडियम

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह मुंबई और हैदराबाद का मैच देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें चलने के लिए दो लोगों का सहारा लेना पड़ा. विनोद कांबली के चेहरे पर मुस्कुराहट थी. इसी बीच फैंस ने भी कांबली के साथ फोटो खिंचवाई. विनोद कांबली के पास पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो लोगों को रास्ते से हटा रहे थे.

बता दें कि विनोद कांबली को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है. उनकी ,तबीयत पिछले 2 साल से ज्यादा खराब है. हालांकि सचिन तेंदुलकर और बचपन के दोस्त उनकी काफी मदद कर रहे हैं. कांबली तबीयत खराब होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं.

विज्ञापन

मुंबई को मिली करारी हार

विनोद कांबली जिस मैच को देखने के लिए वानखेड़े पहुंचे थे. इस मैच में मुंबई को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई ने इस मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैदराबाद ने 8 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. मुंबई ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं. 6 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच में टीम ने जीत हासिल की है. मुंबई प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के कंधों पर है. लेकिन वह खासा कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी भी आउट ऑफ फॉर्म हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola