Shubman Gill to Play in Ranji Trophy: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. गिल रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में पंजाब की ओर से मैदान पर उतरेंगे. यह मुकाबला 18 अक्टूबर से शुरू होगा. 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत होगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज को देखते हुए गिल के लिए यह रणजी मैच अपनी तैयारी को मजबूत करने और लय हासिल करने का अहम मौका होगा.
पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में पंजाब की टीम असम के खिलाफ मुकाबला खेल चुकी है, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अब दूसरे राउंड के मुकाबले में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा. इस मुकाबले में शुभमन गिल भी पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे. यह मैच 18 से 21 अक्टूबर तक खेला जाएगा. गिल पहले मुकाबले में पंजाब की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना जताई गई है. हालांकि, उनकी उपलब्धता को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. ऐसे में गिल के लिए रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला काफी अहम हो सकता है. घरेलू क्रिकेट में खेलने से उन्हें टेस्ट फॉर्मेट की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए अभ्यास करने का अच्छा मौका मिलेगा. गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वनडे मुकाबलों में भी खेल सकते हैं. ऐसे में उनके लिए अपने वर्कलोड को संभालते हुए तीनों फॉर्मेट की तैयारी करना महत्वपूर्ण होगा.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, बुमराह-आकाश दीप की वापसी, मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज
भारतीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के उपलब्ध खिलाड़ियों को कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है, ताकि वे महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले रेड-बॉल क्रिकेट का अभ्यास कर सकें. यही वजह है कि कई सीनियर खिलाड़ी अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए खेल रहे हैं, जिसमें केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज का नाम भी शामिल है. अब शुभमन गिल भी पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे.
कहां देखें रणजी ट्रॉफी के मुकाबले LIVE?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड के मुकाबले रविवार, 18 अक्टूबर से खेले जाएंगे. शेड्यूल के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के ज्यादातर मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे. रणजी ट्रॉफी के चुनिंदा मुकाबलों का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, कुछ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- 30 की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लिया संन्यास, लगातार चोटों के कारण खत्म किया करियर
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
19 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
29 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
35 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines