ICC के खास अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए शुभमन गिल, 2 विदेशी खिलाड़ियों को भी मिली जगह

Shubman Gill: आईसीसी ने शुभमन गिल को बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट कर दिया है। उनके अलावा दो विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

Shubman Gill

Shubman Gill: भारत के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग ले रहे हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में गिल का बल्ला खूब बढ़-चढ़ कर बोला है। उन्होंने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। अब आईसीसी ने गिल को बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। उनके अलावा दो विदेशी खिलाड़ियों को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

विज्ञापन

शुभमन गिल हुए बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

शुभमन गिल को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। गिल ने फरवरी में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 87, दूसरे मैच में 60 और तीसरे मैच में 112 रन बनाए थे। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 101 और पाकिस्तान के खिलाफ भी 46 रनों की पारी खेली थी। फरवरी महीने में गिल ने 5 मैच में 101.50 की शानदार औसत के साथ 406 रन बनाए थे।

विज्ञापन


ग्लेन फिलिप्स और स्टीव स्मिथ को भी मिली जगह

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए ग्लेन फिलिप्स और स्टीव स्मिथ को भी नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने भी फरवरी में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने फरवरी में 5 वनडे मैच खेलते हुए 236 रन बनाए थे। इसमें ट्राई सीरीज में लाहौर की सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 106 रनों की पारी शामिल है।

वहीं वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टीव स्मिथ ने भी फरवरी में शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी और दोनों ही मैच में शतक जमाया था। पहले मैच में स्मिथ के बल्ले से 141 रन निकले थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 131 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ