India vs England 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया कमाल की लय में दिखाई दे रही है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में शआनदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। गिल अब इंग्लैंड में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पहले टेस्ट मैच में भी गिल ने शतक लगाया था, लेकिन टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार गिल के कंधों पर और ज्यादा जिम्मेदारी थी, जिसको कप्तान ने अच्छे से निभाया है। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन ने बताया कि पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद उन्होंने क्या सीखा और इस मैच के लिए उन्होंने क्या प्लान बनाया था।
गिल ने खोला दोहरे शतक का राज
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर के पहले तीसरे शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 269 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गिल ने बताया “मैंने कुछ चीजों पर काम किया और आईपीएल के अंत में, जो टेस्ट क्रिकेट में जाने से पहले बहुत महत्वपूर्ण है। अब तक जिस तरह से चीजें हुई हैं, उसे देखते हुए, यह मेरे लिए काम कर रहा है। मैंने पिछले कुछ दिनों से कोई स्लिप कैच नहीं लिया क्योंकि मैं बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन उन कैच को पकड़ना अच्छा लगा। फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण थी और हमने इस बारे में चर्चा की कि अगर हम पिछले गेम में आधे भी अच्छे होते, तो चीजें अलग होतीं।”
आगे उन्होंने कहा “पिछले मैच में हमारा निचला क्रम बल्लेबाजी में नाकाम रहा था, जिसके बाद मैंने सोच लिया था कि इस मैच में मुझे अपना विकेट नहीं गंवाना है। मैंने सोच रखा था कि भले ही रन धीरे-धीरे बने पर मुझे अपना विकेट नहीं देना है। पिछले मैच में हमने तेजी से रन बनाए थे लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज रन नहीं बना पाए थे, जिसके चलते हमें हार का सामना करना पड़ा था। मैंने सोच रखा था इस बार ऐसा नहीं करना है।”
जडेजा-वाशिंगटन ने भी खेली शानदार पारी
इस बार निचले क्रम में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की पारियां खेली, जिसके चलते टीम इंडिया को 587 रन बनाने में काफी मदद मिली। जडेजा ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते 89 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने कप्तान गिल का साथ निभाया। वाशिंगटन के बल्ले से दूसरे दिन 42 रनों की अच्छी पारी निकली।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल के शतक के बाद स्टैंड में आए नजर
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines