IND vs ENG: ओवल जीत के बाद क्या बोले शुभमन गिल? पांचवें दिन का बता दिया मास्टर प्लान
Author: News24 हिंदी
2025-08-04 18:07:42
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी मुकाबले को 6 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। ओवल टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीत की असली वजह बताई है। उनका मनाना था कि हम हर हाल में ओवल टेस्ट जीतेंगे।
शुभमन गिल ने क्या कहा?
शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि निश्चित रूप से दोनों टीमों ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया, आज जीत के बाद खुशी हुई। जब आपके पास सिराज और प्रसिद्ध जैसे गेंदबाज हों, तो कप्तानी आसान लगती है। वे गेंद से बात बना रहे थे। हाँ, हम पर थोड़ा दबाव था, लेकिन वे वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। हमें पूरा विश्वास था। हम चाहते थे कि वे 37 रन बनाने तक दबाव महसूस करें। वह एक कप्तान का सपना हैं, हर गेंद, हर स्पेल में उन्होंने पूरी ताकत झोंकी और टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। दोनों टीमें 5वें दिन यह नहीं जानती थीं कि कौन जीतेगा, यह दर्शाता है कि दोनों टीमें कितनी जोश से भरी थीं और सभी ने कितनी मेहनत से खेला। हमें पूरा विश्वास था। हम चाहते थे कि वे 37 रन बनाने तक दबाव महसूस करें। दोनों टीमें 5वें दिन यह नहीं जानती थीं कि कौन जीतेगा, यह दर्शाता है कि दोनों टीमें कितनी जोश से भरी थीं और सभी ने कितनी मेहनत से खेला।
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रनों की बढ़त ली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 396 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शतक बनाया। वहीं रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक बनाया। इंग्लैंड को जीत के लिए दूसरी पारी में 374 रन बनाने थे। लेकिन मेजबान टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines