IPL 2025 GT vs PBKS: आईपीएल 20225 सीजन-18 में पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से मैच को जीतकर 2 अंक हासिल किए। एक समय मैच में लग रहा था कि गुजरात जीत हासिल कर लेगी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा होने न दिया। वहीं हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कहां टीम से चूक हुई, जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा।
हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल?
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा “मुझे लगता है कि जब हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें मौके मिले। बहुत सारे रन दिए गए। हमने मैदान पर भी खुद को निराश किया। बीच के तीन ओवरों में जब हमने 18 रन बनाए, और पहले तीन ओवरों में हमने बहुत अधिक रन नहीं बनाए। इससे हमें खेल में हार का सामना करना पड़ा।”
आगे उन्होंने बताया मुझे लगता है कि टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत हुई है। आगे वैशाक के बारे में में बोलते हुए गिल ने बताया किसी के लिए इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आकर यॉर्कर फेंकना कभी भी आसान नहीं होता, जब आप 15 ओवरों तक बेंच पर बैठे रहे हों। लगातार यॉर्कर फेंकने के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए। मेरा मतलब है कि यहां बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी विकेट होती है। आप 240-250 रन बना सकते हैं, लेकिन आपको विपक्ष को भी रोकना होगा।
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: तूफानी पारी से श्रेयस अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अहमदाबाद में पंजाब के कप्तान ने लूटी महफिल
पंजाब किंग्स ने 11 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा शशांक सिंह ने 16 गेंद पर नाबाद 44 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 232 रन ही बना सकी थी। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन ने 41 गेंदों 74 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा जोस बटलर ने 54 और शेफरेन रदरफोर्ड ने 46 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: श्रेयस अय्यर के शतक में शशांक बन गए रोड़ा! खुद बताया क्यों पंजाब के कप्तान को रखा स्ट्राइक से दूर
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
5 mins agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
21 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
21 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
35 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines