Shubman Gill: एशिया कप 2025 में सुपर 4 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की हेकड़ी निकाल दी. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने कमाल कर दिया. दोनों ने मिलकर भारत के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई. हालांकि पावर प्ले के दौरान शाहीन अफरीदी भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल से बहस करने के लिए पहुंच गए, इसके बाद गिल ने चौका जड़कर तेज गेंदबाज की हवा निकाल दी.
शुभमन गिल ने दिखाई औकात
तीसरे ओवर में शाहिन अफरीदी ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से बहस करने के लिए पहुंच गए थे, इसके बाद गिल ने अफरीदी की गेंद पर आगे निकलकर करारा चौका जड़ा. इसके बाद गिल उन्हें गुस्से में कुछ कहते हुए नजर आए. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अभिषेक और हारिस रऊफ की भी हुई थी लड़ाई
पावर प्ले के दौरान अभिषेक शर्मा हारिस रऊफ की गेंद पर निकलकर चौका जड़ते हैं. इसके बाद हारिस रऊफ, अभिषेक को कमेंट करते हैं. ओवर खत्म होने के बाद हारिस, अभिषेक से बहस करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अंपायर बाद में मामला शांत करा देते हैं. अभिषेक और शुभमन गिल की शानदार पारी के दम पर भारत को शानदार शुरुआत मिली. दोनों ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. इस वजह से पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में अपना आपा खो दिया.
IND vs PAK मैच का लाइव ब्लॉग यहां क्लिक कर पढ़ेंIND vs PAK मैच का लाइव ब्लॉग यहां क्लिक कर पढ़ें
गिल और अभिषेक ने मचाया धमाल
अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में शानदार 74 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव 3 गेंदें खेलकर अपना खाता तक नहीं खोल सके. सैमसन ने 17 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली.
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines