Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा. क्रिकइंफों की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में वह गुवाहाटी में होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तानी संभालने के लिए तैयार है.
पहले टेस्ट मैच में लगी थी चोट
शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी. ऐसे में वह पहली पारी में केवल 3 गेंद खेलने के बाद ही रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. जबकि दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतर पाए थे. वह अस्पताल में भर्ती हो गए थे. अब गिल दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं. डॉक्टरों का मानना है गिल अगर दूसरा टेस्ट मैच खेलते हैं तो खतरा बढ़ सकता है.
पंत संभालेंगे कमान
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में गिल के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे. इसके अलावा गिल की जगह साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू कर चुके हैं. गिल के बाहर होने के बाद पडिक्कल या सुदर्शन पहली पसंद हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई पिच की पहली तस्वीर ने हर किसी को चौंकाया! टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
भारत सीरीज में पीछे
कोलकाता में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 62.2 ओवर में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 54 ओवर में 153 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 93 रनों पर सिमट गई थी. साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बराबरी हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे शुभमन गिल, टीम इंडिया की अटकी होंगी सांसें!
संबंधित खबरें
ईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
28 mins agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
1 hr agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
3 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
5 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
12 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines