Shubham Gill: शुभमन गिल ने वानखेड़े के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है। गिल ने भारत की ढहती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर अहम साझेदारी निभाई, जिसके दम पर भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करने में सफल रही। अपनी इस पारी के दम पर गिल कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।
अपनी 90 रनों की पारी की बदौलत गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ा, जो अब पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। पुजारा ने भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के 35 मैचों में 1769 रन बनाकर एक उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था, लेकिन गिल अब उनसे आगे निकल गए हैं और 29 मैचों की 53 पारियों में 1799 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें: BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
रोहित के नाम सबसे ज्यादा रन
बता दें कि डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित के नाम हैं, जिन्होंने 2674 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में विराट 2426 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 1933 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
66 गेंदों पर पूरी हुई गिल की फिफ्टी
तीसरे टेस्ट के पहले दिन 31 रन बनाकर नाबाद रहे शुभमन गिल ने दिन का आगाज ही शानदार अंदाज में किया। शुभमन अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्हें कीवी स्पिनर्स का सामना करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नजर नहीं आई। गिल ने बढ़िया बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक 66 गेंदों में पूरा किया।
फिफ्टी जमाने और पंत के आउट होने के बाद गिल थोड़ा और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। गिल हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे और सिर्फ 10 रनों से करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ने से चूक गए।
यह भी पढ़ें: बीच मैदान वॉशिंगटन सुंदर ने ऐसा क्या किया जो गुस्से से तिलमिला गए सुनील गावस्कर, करने लगे तोड़फोड़
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
6 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
51 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines