हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs GT: शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने किया बड़ा कारनामा, IPL 2025 में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

LSG vs GT: एलएसजी के खिलाफ शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने बड़ा कारनामा किया। दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

LSG vs GT: आईपीएल 2025 का कारवां 12 अप्रैल को लखनऊ पहुंचा, जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में जीटी पहले बल्लेबाजी कर रही है। गुजरात की ओर से इस मैच में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले विकेट के लिए आईपीएल 2025 में बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया।

साईं और गिल ने किया कमाल

गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। इस तरह दोनों बल्लेबाज आईपीएल 2025 में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। दोनों ने मिलकर 120 रनों की पार्टनरशिप की।

आईपीएल 2025 में गिल और साईं से पहले एलएसजी के लिए एडेन मार्करम और और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी। दोनों ने 99 रनों की पार्टनरशिप की थी। वहीं आईपीएल 2025 में पहले विकेट के लिए सबसे लंबी साझेदारियों में तीसरे नंबर पर विराट कोहली और फिलिप साल्ट की जोड़ी है। दोनों ने राजस्थान के खिलाफ 95 रनों की पार्टनरशिप की थी।

विज्ञापन

शतक से चूक गए दोनों बल्लेबाज

शुभमन गिल ने इस मैच में 38 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल है। इसके अलावा साईं सुदर्शन ने 37 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। दोनों खिलाड़ी ने एलएसजी के लिए कमाल कर दिया। हालांकि गिल और साईं शतक से चूक गए। लेकिन दोनों ने मिलकर एलएसजी को शानदार शुरुआत दिलाई।

 IPL 2025 में पहले विकेट के लिए सबसे लंबी साझेदारियां

क्रमांक खिलाड़ी टीम साझेदारी रन विरोधी टीम स्थिति
1 शुभमन गिल & साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 111* लखनऊ सुपर जायंट्स नाबाद
2 एडेन मार्करम & मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 99 कोलकाता नाइट राइडर्स आउट
3 विराट कोहली & फिल सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 95 कोलकाता नाइट राइडर्स आउट
4 यशस्वी जायसवाल & संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 89 पंजाब किंग्स आउट
5 फाफ डू प्लेसिस & जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 81 सनराइजर्स हैदराबाद आउट

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola