India vs England 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। पहली पारी में गिल का अलग अंदाज देखने को मिला। फैंस को लगने लगा था कि अब गिल के बल्ले से उनके करियर का पहला तिहरा शतक देखने को मिल सकता है, लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि आउट होने से पहले हैरी ब्रूक और शुभमन गिल के बीच कुछ बातचीत हुई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हैरी ब्रूक ने भंग किया गिल का ध्यान
दरअसल शुभमन गिल की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वे आसानी से तिहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन इंग्लैंड के हैरी ब्रूक जो स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने गिल का ध्यान भंग करने का काम किया। चाय के बाद शोएब बशीर गेंदबाजी करने आए थे। इस 143वें ओवर में हैरी ब्रूक ने गिल से कुछ कहा, इसके बाद भारतीय कप्तान ने भी उसका जवाब दिया। उस समय गिल 265 रन बनाकर खेल रहे थे।
उस वक्त कमेंट्री कर रहे माइक अथर्टन ने बताया था कि हैरी ने गिल से कहा है 290 रन के पार जाना यहां मुश्किल है, जिसपर गिल ने जवाब देते हुए कहा कि तुमने कितने तिहरे शतक लगाए है। यहां हैरी ब्रूक ने गिल का ध्यान भटकाने का काम किया था, जिसमें वे सफल भी हुए और गिल जोश टंग के अगले ही ओवर में 269 रन बनाकर आउट हो गए।
दूसरे दिन इंग्लैंड को लगे 3 बड़े झटके
पहले पारी में गेंदबाजों की पिटाई के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी में भी खराब शुरुआत हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को 77 रन पर ही 3 बड़े झटके लग चुके थे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह खेल रहे आकाश दीप ने दूसरे दिन कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया, उन्होंने एक ही ओवर में इंग्लैंड को बेन डकेट और ओली पोप के रूप में 2 बड़े झटके दिए थे। ये दोनों खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने सेट बल्लेबाज जैक क्रॉली को पवेलियन का रास्ता दिखाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दोहरा शतक लगाने के बाद कप्तान गिल का बड़ा बयान, एजबेस्टन टेस्ट के लिए ये बनाया था प्लान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
3 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines