हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आईपीएल के बाद लगेगी शुभमन गिल की लौटरी! टीम इंडिया में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

ENG vs IND: आईपीएल के बाद शुभमन गिल को लौटरी लगती हुई दिखाई दे रही है। इंग्लैंड दौरे पर गिल को टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं आईपीएल 2025 के बाद शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

गिल बन सकते हैं उपकप्तान

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया आईपीएल के बाद इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले रिपोर्ट सामने आ रही है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं। टीम इंडिया के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि “हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो और उसे उप-कप्तान की भूमिका दी जानी चाहिए। बुमराह सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए हम अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहते। बेहतर होगा कि कप्तान और उप-कप्तान सुनिश्चित हों और सभी पांच टेस्ट खेलें।”

दरअसल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह इंजर्ड हो गए थे, जिसके चलते वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं खेल पाए थे। इंजरी के चलते बुमराह ने आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैचों को भी मिस किया था।

विज्ञापन

वहीं अब इस दौरे के लिए उपकप्तान को तौर पर शुभमन गिल अच्छा विकल्प माने जा रहे हैं। फिलहाल आईपीएल में भी गिल की शानदार कप्तानी देखने को मिल रही है। गिल की कप्तानी में अभी तक सीजन-18 में गुजरात टाइटंस ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे या नहीं? BCCI ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola