Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम खूब पसीने बहा रही है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इस मैच में इतिहास रच सकते हैं. वह इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है.
शुभमन गिल रचने वाले हैं इतिहास
गिल फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 3 हजार रन पूरे करने का सुनहरा मौका है. वह 157 रन दूर हैं. अगर गिल गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 157 रन बना देते हैं तो वह 3 हजार रनों का आंकड़ा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में छूने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. गिल ने अब तक 40 टेस्ट मैच में 2843 रन बनाए हैं. उन्होंने 10 शतक के अलावा 8 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
गिल के अलावा रोहित शर्मा भारत की ओर से WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पंत ने 71 पारियों में 2780 रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने 40 टेस्ट मैच में 2716 रन बनाए हैं. रोहित ने 9 शतक और 8 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा विराट कोहली ने WTC में 46 मैचों में 2617 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 5 शतक और 11 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
जो रूट नंबर-1
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 9 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 3 हजार से अधिक रन बनाए हैं. पहले नंबर पर जो रूट हैं. उन्होंने 77 मैचों में 6651 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक निकले हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं. उन्होंने 59 मैचों में 4564 रन बनाए हैं. रूट और स्मिथ ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines