Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पहला मैच 5 विकेट से जीतने के बाद इंग्लैंड का हौसला बुलंद है। 2 जुलाई से सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में मजबूती बनाना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इस मैच में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर सका है।
शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका
दूसरा मैच एजबेस्टन की सरजमीं पर खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम आज तक टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। कोई भी भारतीय कप्तान इस मैदान पर टीम इंडिया को टेस्ट नहीं जीता सका है। लेकिन अगर शुभमन गिल इस मैदान पर भारतीय टीम को टेस्ट जीता देते हैं तो वह पहले कप्तान बन जाएंगे। भारतीय टीम ने अब तक बर्मिंघम में कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम इंडिया को 7 बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ हुआ है। पहली बार भारत ने इस सरजमीं पर साल 1967 में टेस्ट मैच खेला था। लेकिन अब तक टीम इंडिया एक भी मैच बर्मिंघम में नहीं जीत पाई है।
भारत के लिए इन 8 कप्तानों ने संभाली है कमान
बर्मिंघम के मैदान पर अबतक कुल 8 भारतीय कप्तानों ने कप्तानी की है। सभी कप्तानों को एक-एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इन कप्तानों में अजीत वाडेकर, एस वेंकटराघवन, मंसूर अली खान पटौदी, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। इन कप्तानों ने एक एक मैच में ही भारतीय टीम की कमान संभाली है।
शुभमन गिल से उम्मीदें
शुभमन गिल ने लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 147 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उनके बल्ले से 8 रन निकले। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने भी पहले मैच में शतक जमाया था। दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों से भी उम्मीदें रहने वाली हैं।
संबंधित खबरें
MI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
43 mins agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
11 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
12 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines