कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन आया सामने, कही दिल जीतने वाली बात

Test Captain Shubman Gill: भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गिल को टेस्ट कप्तान घोषित कर दिया। इस ऐलान के बाद अब पहली बार शुभमन गिल का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उन्होंने दिल जीतने वाली बात कही है। 

Shubman Gill

Shubman Gill

Test Captain Shubman Gill: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो चुका है। जहां पर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गिल को टेस्ट कप्तान घोषित कर दिया। इस ऐलान के बाद अब पहली बार शुभमन गिल का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उन्होंने दिल जीतने वाली बात कही है।

विज्ञापन

कप्तान शुभमन गिल का आया पहला रिएक्शन 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल का बनाया गया है। मैनेजमेंट को भरोसा है कि आने वाले सालों में गिल टेस्ट टीम को बहुत आगे ले जाएंगे। जिसके बारे में अजीत अगरकर ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था। कप्तान बनने के बाद अब शुभमन गिल का पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

विज्ञापन

बीसीसीआई से बात करते हुए गिल ने कहा, ‘एक बच्चे से रूप में जब आप पहली बार क्रिकेट खेलते हो तो भारत के लिए खेलना आपका सपना होता है। सिर्फ भारत के लिए खेलना नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना सबसे बड़ा सपना होता है। उसके बाद कप्तानी करने का मौका मिलना बहुत बड़ा सम्मान होता है। इसके साथ ही ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है।’

विज्ञापन

फिलहाल आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं गिल 

मौजूदा समय में शुभमन गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। गिल की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में भी जगह बना ली है। अब वो बतौर कप्तान पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल के दौरान ही गिल टेस्ट क्रिकेट की तैयारी भी कर रहे हैं। सीजन 18 के खत्म होने के फौरन बाद गिल इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। जहां पर वो इंडिया ए के लिए दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेंगे। मुख्य सीरीज से पहले गिल इंग्लैंड में अभ्यास करना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ