IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए दोहरा शतक जड़ा। इस दौरे से उनको पहले टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने को लेकर काफी बातें हो रही थीं। वो कई बड़े सवालों के घेरे में थे। भले ही उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्ट गंवाया हो लेकिन बल्ले से शुभमन गिल ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने लीड्स में शतक जड़ा और इसके बाद बर्मिंघम में भी ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 269 रनों की पारी खेल डाली। उनकी इस पारी की पूरे क्रिकेट जगत में सराहना हो रही है लेकिन इसके बाद भी उनको पिता से डांट सुनने को मिली है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि किस तरह उनके पिता को इस पारी के बाद भी एक चीज का मलाल रह गया जिसे वो पूरा नहीं कर पाए।
गिल को पिता को खल रही किस चीज की कमी?
शुभमन गिल ने एजबेस्टन में कमाल की पारी खेलते हुए हर किसी का दिल जीता। उनके परिवार वाले भी उनकी खास पारी को देख खुशी से गदगद नजर आए और फोन पर वॉइस मैसेज के लिए उनको इस पारी के लिए बधाई दी। उनके पिता ने मैसेज में कहा, “शुभमन गिल वेल प्लेड, आज तेरी बैटिंग देखकर बड़ा मजा आया और दिल को बहुत सुकून मिला। जब तू छोटा था और अंडर 16-19 खेलता था आज तूने उसी तरह से खेला। मुझे बहुत ही प्राउड फील हुआ।” इसके आगे इंटरव्यू में गिल आगे बताते हैं कि उनके पिता बहुत थे लेकिन उनको इस चीज का मलाल रह गया कि मैं तिहरा शतक नहीं लगा पाया।
हर तरफ हो रही गिल की वाहवाही
शुभमन गिल ने अपनी इस पारी से एक तरफ इंग्लैंड को इस मैच में पस्त किया तो वहीं दूसरी तरफ दिग्गजों की बधाई का तांता लग गया। सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह से हर कोई उनका मुरीद बन गया। उन्होंने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 30 चौके और छक्के जड़े। इसी के साथ इंग्लैंड की सरजमीं पर वो दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इंग्लैंड में उनका ये स्कोर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत के पास सीरीज बराबरी का शानदार मौका
लीड्स में हार के बाद टीम इंडिया के पास इस सीरीज में बराबरी करने का शानदार मौका होगा। एजबेस्टन की पहली पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज भी तूफानी रंग में नजर आ रहे हैं। मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड के बल्लेबाज तीसरे सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे तो आकाशदीप और सिराज की आग उगलती गेंदों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। इंग्लैंड ने अपने 3 विकेट जल्दी ही गंवा दिए।
ये भी पढ़िए- ENG vs IND: शतक से चूके जडेजा, अब गेंद से बड़ा कमाल करने का मौका, 2 विकेट लेकर इस दिग्गज का तोड़ देंगे रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines