Shubman Gill: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई. गिल ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा, जबकि दूसरे मुकाबले में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. हालांकि, तीसरे वनडे में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीरीज में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले कोई भारतीय कप्तान नहीं बना सका था. गिल ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 334 रन बनाकर 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैरानी की बात है कि इस मामले में टॉप-5 कप्तानों की इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आजम का तो नाम है, लेकिन विराट कोहली का नहीं है.
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में 334 रन बनाकर रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने 3 पारियों में कुल 334 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल रहा. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 167 का रहा. इस शानदार प्रदर्शन के साथ गिल ने जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर का 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. गिल अब वनडे क्रिकेट में तीन मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी की साथ उन्होंने ब्रेंडन टेलर, बाबर आजम और शाई होप सबको पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में नंबर-1 पर काबिज हो गए.
वह इस फॉर्मेट में तीन मैचों की सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे कप्तान भी हैं. गिल से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 263 रन बनाए थे. अब गिल ने 334 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.
तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन
शुभमन गिल (भारत) – 334 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2026
ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) – 310 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2011
शाई होप (वेस्टइंडीज) – 278 रन बनाम भारत, 2026
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 276 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021
कुर्रम खान (यूएई) – 270 रन बनाम अफगानिस्तान, 2014
ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर कर ली धोनी-गांगुली की बराबरी
शुभमन गिल 334 रनों के साथ इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया. यह उनके वनडे करियर का 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड रहा. इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में सौरव गांगुली, युवराज सिंह और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. भारत की ओर से वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में अब गिल से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं.
ये भी पढ़ें- ODI के बाद अब T20 की बारी… 26 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines