Shubman Gill clean bowled by Shah Faisal: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उम्मीद जताई जा रही थी कि शुभमन गिल ओमान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करेंगे और टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे. लेकिन गिल ने निराश किया और वह बुरी तरह आउट होकर पवेलियन लौट गए. शुभमन इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी खासा कमाल नहीं कर सके थे. आइए जानते हैं कौन हैं शाह फैसल?
चारों खाने चित हुए गिल
दूसरे ही ओवर में भारत को पहला झटका गिल के रूप में लगा. ओमान के नए नवेले खिलाड़ी शाह फैसल ने इन स्विंग गेंद फेंकी, जो शुभमन को समझ में नहीं आई. शुभमन ने क्रॉस शॉट खेला और क्लीन बोल्ड हो गए. इस मैच में शुभमन ने 8 गेंदों में 15 रन ही बना पाए. अपनी पारी के दौरान गिल के बल्ले से एक ही चौका निकला. गिल इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे.
कौन हैं शाह फैसल?
शाह फैसल ओमान की टीम से अब तक ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं. वो अपने करियर का महज चौथा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. 5 जनवरी 1997 को पाकिस्तान में जन्में फैसल पहली बार एशिया कप खेल रहे हैं. वह ओमान के लिए लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं.
भारत की प्लेइंग 11 में हुआ दो बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम मिला है. दोनों खिलाड़ी की जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिला है. दोनों पहली बार एशिया कप 2025 में पहली बार हिस्सा लेंगे. इससे पहले यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला था.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs OMAN Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे ये मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: दुनिथ वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर सुनकर भावुक हुए मोहम्मद नबी, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines