Shubman Gill: 30 मई को हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइंटस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 का टिकट कटा लिया। इस मैच में टॉस के बाद हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गईं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि अब गुजरात टाइटंस के कप्तान ने सोशल मीडिया पर सब कुछ साफ कर दिया है।
शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने टॉस के बाद एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद जब शुभमन गिल आउट हुए थे, तब हार्दिक पांड्या ने उनके पास जाकर जश्न मनाया था। तब ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। इंटरनेट पर अफवाहें उड़ने लगी की गिल और पांड्या के बीच लड़ाई चल रही है। हालांकि 31 मई को शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने हार्दिक को मेंशन करते हुए लिखा कि हम दोनों के बीच प्यार के अलावा कुछ नहीं है। आप लोग इंटरनेट की अफवाहों पर भरोसा मत करिए। गिल ने इंटरनेट पर स्टोरी साझा कर इस अफवाह पर विराम लगा दिया।
दूसरे टाइटल से चूक गई जीटी
एलिमिनेटर मुकाबले के बाद जीटी का सफर आईपीएल 2025 से खत्म हो गया। गुजरात ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। बावजूद इसके टीम को निराशा हाथ लगी। आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली गुजरात टाइटंस दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 228 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी 208 रन ही बना सकी। वहीं आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। मुंबई की निगाहें पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचने पर होंगी, जबकि पंजाब भी अपना पहला खिताब पाने के लिए मुंबई को हर हाल में हराने की कोशिश करेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines