GT vs MI: शुभमन गिल ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे

Shubman Gill: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने बड़ा कारनामा किया। उन्होंने डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह एक मामले में क्रिस गेल के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Ipl 2025 (42)

GT vs MI: आईपीएल 2025 में 29 मार्च को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जीटी को शानदार शुरुआत दिलाई है। गिल ने इस मैच में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। वह एक मामले में बड़ा कारनामा करने वाले क्रिस गेल के बाद दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

गिल ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल गिल, एक ही वेन्यू पर आईपीएल में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले क्रिस गेल के बाद दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने ये कारनामा केवल 20 पारियों में किया।

आईपीएल में एक ही वेन्यू पर सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने का कारनामा क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 19 पारियों में बेंगलुरु के मैदान पर सबसे तेज 1 हजारे रन पूरे किए थे। वहीं तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 22 पारियों में हैदराबाद के मैदान पर बड़ा कारनामा किया। वहीं चौथे नंबर पर शॉन मार्श हैं, जिन्हें मोहाली के मैदान पर 1 हजार रन पूरे करने के लिए 26 पारियों की मदद लेनी पड़ी।

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

किसी एक स्थान पर 1000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम पारियां

19 – क्रिस गेल, बेंगलुरु
20 – शुभमन गिल, अहमदाबाद*
22 – डेविड वार्नर, हैदराबाद
26 – शॉन मार्श, मोहाली

गिल ने खेली शानदार पारी

इस मैच में गिल ने पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर 78 रनों की साझेदारी निभाई। 8.3 ओवर में उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट कर पवेलियन लौटाया। गिल ने 27 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके के अलावा 1 छक्के शामिल हैं। गिल ने बतौर सलामी बल्लेबाज जीटी को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपना काम बखूबी पूरा किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ