GT vs MI: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच नंबर 30 खेला गया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली. मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत दर्ज की. अपने घरेलू मैदान पर गुजरात को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. गुजरात की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. हार के बाद शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है.
गिल ने बताई हार की असली वजह
हार के बाद शुभमन गिल ने कहा “ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन खर्च किए. ऐसी विकेट पर 160-170 रन एक औसत स्कोर होना चाहिए था. इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. उन्होंने आगे कहा ” विकेट थोड़ी धीमी थी. मुझे नहीं लगता कि हमने सही जगह पर गेंद डाली. लेंथ बॉल भी ठीक से नहीं आ रही थी, कुछ गेंदें आ रही थीं, कुछ नहीं भी आ रही थीं, और कुछ नीची रह रही थीं. हम बीच के ओवरों में लेंथ पर और ज्यादा लगातार गेंद डाल सकते थे.”
ऐसा था मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे. क्विंटन डी कॉक 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि अपना डेब्यू मैच खेल रहे दानिश मालेवर ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए थे. इसके बाद नमनधीर ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात 15.5 ओवर में 100 रनों पर ही सिमट गई. गुजरात की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि शुभमन गिल 13 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने जीटी के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए.
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
23 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
34 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines