Shubman Gill 25th Birthday: 19 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले शुभमन गिल आज यानी 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1999 में पंजाब में जन्मे इस खिलाड़ी ने काफी कम समय में ही भारतीय क्रिकेट टीम में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हैं। ऐसे में गिल के जन्मदिन के मौके पर आईए डालते हैं उनकी सफलताओं पर एक नज़र।
अंडर 19 में मचाया धमाल
साल 2018 में खेले गए अंडर 19 विश्व कप में शुभमन गिल ने भारत के लिए अहम योगदान निभाया। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी भी खेली थी। गिल अंडर 19 विश्व कप 2018 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। तब उनकी तुलना विराट कोहली से भी हो रही थी। गिल का खेलने का तरीका भी कोहली से मेल खाता है। अंडर 19 क्रिकेट में सफल प्रदर्शन के बाद गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर की नज़रों में आए. उन्हें मोटी रकम भी मिली। साल 2018 में केकेआर ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा भी बनाया।
गिल के नाम कई खास रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 जनवरी साल 2019 में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले गिल का शुमार आज एक सफल ओपनर के तौर पर किया जाता है। 25 साल की उम्र में गिल ने कई रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम भी किया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट में गिल डबल सेंचूरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सभी प्रारूप में गिल के नाम सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है। वहीं गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं। इतना ही नहीं भारतीय टीम के लिए गिल ने सबसे कम उम्र में टी-20 शतक भी ठोका है।
शानदार करियर के मालिक
शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 25 टेस्ट मैच में 35.52 की औसत के साथ 4 शतक और 6 अर्धशतक के दम पर 1492 रन बनाए हैं। वहीं 47 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 58.20 की शानदार औसत के साथ 2328 रनों को अपने नाम किया, जबकि 21 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के नाम 578 रन हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: गाजियाबाद के इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली, 191 के स्ट्राइक रेट से कूटता है रन
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
12 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
32 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
53 mins agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines