हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 रन देकर झटक लिए 5 विकेट, बल्लेबाजों का हुआ बंटाधार, जानें कौन हैं शुभम मिश्रा?

Kanpur Superstars vs Kashi Rudras: यूपी टी-20 लीग 2025 में शुभम मिश्रा ने कमाल की गेंदबाजी कर महफिल लूट ली। उन्होंने कानपुर की जीत में अहम योगदान निभाया।

विज्ञापन

Kanpur Superstars vs Kashi Rudras: यूपी टी-20 लीग में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। 26 अगस्त को कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रास के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कानपुर की ओर से शुभम मिश्रा ने कमाल की गेंदबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने अपने स्पेल में केवल 6 रन दिए और 5 विकेट हॉल लेकर धमाल मचा दिए। उन्होंने कानपुर की जीत में अहम भूमिका निभाई। शुभम की गेंदबाजी का जवाब काशी के बल्लेबाजों के पास नहीं था। अब उनका प्रदर्शन चर्चा में आ गया है।

शुभम मिश्रा का कहर

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 198 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में उतरी काशी रुद्रास की टीम 128 रनों से पीछे रह गई, क्योंकि शुभम ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने 3 ओवर में 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने 2 की इकोनॉमी रेट के साथ केवल 6 रन खर्च किए। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे काशी रुद्रास के बल्लेबाजों ने सरेंडर बोल दिया।

पिछले साल यूपी के लिए किया था बड़ा करिश्मा

शुभम ने साल 2024 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 33 विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे। इसके बाद उनका चयन कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ था। घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर शुभम को यूपी टी-20 लीग में खेलने का मौका मिला। अब वह इस लीग में धमाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन

कानपुर ने जीता मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। कानपुर की ओर से आदर्श सिंह ने 54 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके जवाब में काशी की टीम 15 ओवर में 70 रनों पर सिमट गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola