Mumbai T20 League: आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के साथ-साथ कमाल की बल्लेबाजी का भी नजारा पेश किया था। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स 14 साल के बाद फाइनल में पहुंची थी, हालांकि टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब श्रेयस अय्यर महज 10 दिन के अंदर एक ओर फाइनल खेलने वाले हैं। मुंबई टी20 लीग में अय्यर की टीम फाइनल तक पहुंच गई है। अब फाइनल मुकाबला 12 जून को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है।
मुंबई फाल्कंस को चैंपियन बनाएंगे श्रेयस!
मुंबई टी20 लीग में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई फाल्कंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अपनी कप्तानी में अय्यर एक ओर टीम को फाइनल तक ले गए हैं, लेकिन इस बार अय्यर ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे। 12 जून को मुंबई फाल्कंस का फाइनल में सामना मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के साथ होगा। श्रेयस अय्यर की टीम ने सेमीफाइनल में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। दूसरी तरफ मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने सेमीफाइनल में ईगल थाणे स्ट्राइकर्स को हराया था।
सेमीफाइनल में फ्लॉप रहे थे अय्यर
दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांद्रा ब्लासटर्स ने 20 ओवर में 130 रन बनाए थे। बांद्रा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ध्रुमिल ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली थी। वहीं कप्तान आनंद के बल्ले से 31 रन निकले थे। वहीं मुंबई फाल्कंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश पराकर ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। आकाश के अलावा सिद्धार्थ रावत ने भी 2 विकेट हासिल किए थे।
वहीं इस लक्ष्य को मुंबई फाल्कंस ने 14.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। कप्तान श्रेयस अय्यर सेमीफाइनल में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। मुंबई फाल्कंस की तरफ से इशान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा आकाश पराकर ने 32 रनों का योगदान दिया था।
ये भी पढ़ें:- 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, पहली बार ये खिलाड़ी बना कप्तान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines