Asian Games 2026, Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से करारी मात देकर फाइनल में जगह बना ली. निशिन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जबकि 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इस जीत के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया. वहीं, इस जीत के साथ कप्तान श्रेयस ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
श्रेयस अय्यर ने धोनी को छोड़ा पीछे
श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ श्रेयस अय्यर ने T20I क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक लगातार 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत चुका है. इससे पहले धोनी ने 2012/14 और 2016 में लगातार 7-7 टी20 मैचों में भारत को जीत दिलाई थी. अब अय्यर की नजर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के रिकॉर्ड पर होगी. सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 2023/24 में लगातार 8 और 2025 में लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे. वहीं, कोहली की कप्तानी में भारत ने 2019/20 के दौरान लगातार 9 टी20 मैचों में जीत दर्ज की थी.
T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान
14 – रोहित शर्मा (2019/22)
11 – रोहित शर्मा (2024)
9 – विराट कोहली (2019/20)
9 – सूर्यकुमार यादव (2025)
8 – सूर्यकुमार यादव (2023/24)
8 – श्रेयस अय्यर (2026)
7 – एमएस धोनी (2012/14)
7 – एमएस धोनी (2016)
भारत ने दर्ज की 7वीं सबसे बड़ी T20I जीत
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से ईशान किशन 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. जवाब उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. श्रीलंकाई टीम ने महज 18 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए, जबकि पावरप्ले खत्म होने से पहले ही 31 रन के स्कोर पर 6 विकेट गिर गए.
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली. श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ही ढेर हो गई. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे कम स्कोर रहा. इस जीत के साथ भारत ने टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से अपनी 7वीं सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की. भारत की सबसे बड़ी जीत 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 168 रन की रही थी.
- 168 रन – न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2023
- 150 रन – इंग्लैंड के खिलाफ, 2025
- 143 रन – आयरलैंड के खिलाफ, 2018
- 135 रन – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2024
- 133 रन – बांग्लादेश के खिलाफ, 2024
- 127 रन – अफगानिस्तान के खिलाफ, 2026
- 124 रन – श्रीलंका के खिलाफ, 2026
- 106 रन – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2023
गोल्ड मेडल मैच में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
अब गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 11.3 ओवर में ही 112 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अब भारत-पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
19 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
56 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines